थ्रेसर मशीन से गेहूं तैयार करने के दौरान हादसे में दंपती घायल

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाना गांव में बुधवार की शाम घर में थ्रेसर मशीन से गेहूं की फसल तैयार करने के दौरान पति व पत्नी जख्मी हो गए.

साड़ी से मशीन में फंसी पत्नी को बचाने में पति भी हुआ जख्मी

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाना गांव में बुधवार की शाम घर में थ्रेसर मशीन से गेहूं की फसल तैयार करने के दौरान पति व पत्नी जख्मी हो गए. इस हादसे में खरकाना गांव निवासी विकेंद्र यादव व उसकी पत्नी संजू देवी जख्मी हो गयी. दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी दंपति का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थ्रेसर मशीन से गेहूं तैयार करने के दौरान संजू देवी की साड़ी मशीन में फंस गयी, जिससे संजू देवी के गर्दन में जख्म हुआ. मशीन में फंसी पत्नी को बचाने में पति विकेंद्र यादव के एक हाथ की दो अंगुली भी कट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >