भूमि विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हसार पंचायत के कानीबेल गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.

कटोरिया/जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हसार पंचायत के कानीबेल गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए. घायलों में कानीबेल गांव निवासी गिरीश यादव की पत्नी मनरीका देवी, पुत्र प्रिंस कुमार, नवलकिशोर कुमार एवं लक्ष्मण यादव का पुत्र मनीष कुमार शामिल हैं. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ, जख्मी प्रिंस कुमार ने बताया कि वे लोग अपने हिस्से की जमीन पर बने गोहाल में जब भी मवेशी बांधने जाते हैं, तब-तब विपक्षी द्वारा इससे रोकते हुए गाली-गलौज की जाती है. बुधवार की शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर विपक्षी जीतू यादव, जयकांत यादव, सुबोध यादव आदि ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के संबंध में जयपुर थाना को सूचना दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >