महाबोधि महाविहार मंदिर का एक दल जल्द पहुंचेगा भदरिया

सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज ने बुधवार को बोधगया महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान महाबोधि महाविहार मंदिर की सचिव महाश्वेता महारथी व मंदिर के भिक्षु ने उन्हें स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया.

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने बोधगया में की पूजा-अर्चना बांका. सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज ने बुधवार को बोधगया महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान महाबोधि महाविहार मंदिर की सचिव महाश्वेता महारथी व मंदिर के भिक्षु ने उन्हें स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया. मंत्री ने महाबोधि महाविहार मंदिर की सचिव से वार्ता के क्रम में अमरपुर प्रखंड की भदरिया पंचायत में अवस्थित पुरातात्विक स्थल के संबंध में चर्चा की. कहा कि 2020 में इस पुरातात्विक स्थल का उन्होंने निरीक्षण किया और इसके बाद एएसआइ ने इसे संरक्षित कर लिया है. इसपर आगे कार्य करने से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. आगे बताया कि इस स्थल पर भगवान बुद्ध से संबंधित कुछ अवशेषों की जानकारी मिली है. सचिव ने जल्द ही एक दल को संबंधित स्थल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी हासिल करने की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >