15 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग पर तीन पहाड़िया के पास पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग पर तीन पहाड़िया के पास पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर बेलहर की ओर आ रहा है. इसके बाद पुलिस ने तीन पहाड़िया के पास बाइक से आ रहे व्यक्ति को पकड़ा तो उसकी बाइक की डिक्की व झोले में एक-एक लीटर के पॉलिथीन में बंधी करीब 15 लीटर देसी महुआ शराब मिली. जिसके बाद पुलिस ने बाइक चालक चिंगुलिया गांव के मुनेश्वर सोरेन को शराब के साथ पकड़कर थाना लाया. गिरफ्तार मुनेश्वर सोरेन ने बताया कि शराब लेकर तारापुर जा रहा था. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >