चांदन में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, सड़क किनारे लगा है कचरे का ढेर

चांदन बाजार में चांदन-देवघर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा का ढेर लगा हुआ है.

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट Banka News : चांदन बाजार में चांदन-देवघर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा का ढेर लगा हुआ है. जो स्वच्छता कार्यक्रम की ना सिर्फ पोल खोल रहा है, बल्कि शासन व प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं. चांदन बाजार में सड़क किनारे व दुकानों के सामने जगह-जगह कूड़ा-कचरा का ढेर लगा हुआ है. जिससे आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही समस्या का निदान व ठोस व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है. ग्रामीणाें का आरोप है कि स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर भ्ज्ञी स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मियों की तैनाती हुई है. लेकिन चांदन बाजार में साफ-सफाई व स्वच्छता कार्यक्रम सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया है. चूंकि धरातल पर जगह-जगह फैली गंदगी व कूड़ा-कचरा का ढेर सच्चाई बयां कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >