गोकुला में 9 दिवसीय रामलीला का होगा मंचन

प्रखंड क्षेत्र के गोकुला गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कल से रामलीला का आयोजन किया जायेगा.

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के गोकुला गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कल से रामलीला का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए गोकुला के सूरज चौधरी ने बताया कि प्रयागराज से आये पंडित धीरज पाठक, पंडित जीतनारायण पांडे सहित अन्य कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन कर उनके जीवन गाथा से ग्रामीणों को रूबरू कराया जायेगा. कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और रामायण से संबंधित कई जानकारियां दी जायेगी. बताया गया कि कार्यक्रम संध्या 6 बजे से रात्रि के 10 तक किया जायेगा. 9 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गोकुला गांव के निवासियों के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >