बांका: बौंसी के ग्राम कचहरी दलिया, बगडूम्बा, कुडरो के सरपंचों पर जिल पंचायती राज पदाधिकारी के आदेश का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. लंबे से तीनों ग्राम कचहरी के पदधारकों को मानदेय बकाया है.
इसकी शिकायत जनता दरबार में की गयी थी, जिसके आदेश पर डीपीआरओ ने जांच के बाद मामले की शिकायत के समाधान के लिए सरपंचों को इन्हें भुगतान कर 24 घंटे के अंदर इसकी रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन इसकी कार्रवाई नहीं हो पायी है.
जिस पर प्रखंड ग्राम कचहरी महासंघ के हेमंत कुमार घोष ने अपने प्रतिक्रिया में कहा कि दुख की बात है कि पंचायती राज एक्ट का कोई भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है. प्रशासन को इस आदेश के अवहेलना करने वाले सरपंचों पर विधि सवंत कार्रवाई कर प्रतिनिधि को न्याय दिलाना चाहिए.
