पेड़ से गिरे जामुन चुनने पर तीन बच्चों को पीटा

जयपुर : प्रखंड के पलनियां गांव में सोमवार को पेड़ से गिरे जामुन खाने पर तीन बच्चों की बेरहमी से पिटायी कर दी गयी. तीनों जख्मी बच्चों के पिता तुलसी यादव ग्राम पलनियां ने गांव के ही डबलू कुमार व उसकी मां प्रमिला देवी के खिलाफ जयपुर ओपी पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. जख्मी […]

जयपुर : प्रखंड के पलनियां गांव में सोमवार को पेड़ से गिरे जामुन खाने पर तीन बच्चों की बेरहमी से पिटायी कर दी गयी. तीनों जख्मी बच्चों के पिता तुलसी यादव ग्राम पलनियां ने गांव के ही डबलू कुमार व उसकी मां प्रमिला देवी के खिलाफ जयपुर ओपी पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. जख्मी पुरूषोत्तम कुमार (10), चंद्रशेखर कुमार (8) व भागवत कुमार (6) का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल कटोरिया में कराया गया. जख्मी बच्चों ने बताया कि वे गिरे जामुन चुन कर खा रहे थे. तभी वहां डबलू यादव पहुंचा खदेड़ कर तीनों को पकड़ा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. डबलू की मां प्रमिला देवी ने घेर कर पीटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >