कटेली मोड़ बैंक लूट कांड में तीन लुटेरे गिरफ्तार

कटोरिया : बहुचर्चित कटेली मोड बैंक लूट कांड में पुलिस को पांचवें दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. एसपी द्वारा गठित टास्क फोर्स ने काफी मशक्कत के बाद झारखंड के देवघर में छापेमारी के दौरान लूटकांड में शामिल पांच में से तीन लुटेरों को धर दबोचा है. जबकि अन्य फरार दो लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु […]

कटोरिया : बहुचर्चित कटेली मोड बैंक लूट कांड में पुलिस को पांचवें दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. एसपी द्वारा गठित टास्क फोर्स ने काफी मशक्कत के बाद झारखंड के देवघर में छापेमारी के दौरान लूटकांड में शामिल पांच में से तीन लुटेरों को धर दबोचा है.

जबकि अन्य फरार दो लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस सघन छापामारी अभियान चला रही है. टास्क फोर्स का नेतृत्व बांका एसडीपीओ शशि शंकर कुमार कर रहे हैं, जिसमें कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सब इंस्पेक्टर परीक्षित पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल है. ज्ञात हो कि 14 जून को दिन के 12:00 बजे बांका थाना क्षेत्र के कटेली मोड़ स्थित केनरा बैंक से 5 हथियार बंद लुटेरों ने करीब साढ़े तीन लाख रूपये लूट लिए थे.

घटना के बाद डीआईजी वरुण कुमार सिन्हा ने बांका पुलिस को एक सप्ताह के भीतर इस लूटकांड का उद्भेदन करने का टास्क दिया था. एसपी राजीव रंजन द्वारा गठित टास्क फोर्स ने पांचवें ही दिन सफलता हासिल कर ली. हालांकि पुलिस पदाधिकारी इस सफलता की पुष्टि करने से कतरा रहे हैं. एसपी राजीव रंजन ने कहा कि इस मामले में अभी छापामारी चल रही है कारवाई पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >