80 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के काठबनगांव के पास से एक बाइक से 80 लीटर शराब बरामद की है

धोरैया.

धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के काठबनगांव के पास से एक बाइक से 80 लीटर शराब बरामद की है. धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक में तहखाना बनाकर रखी गयी पांच लीटर क्षमता वाले अलग-अलग प्लास्टिक पन्नी से कुल 80 लीटर देसी महुआ शराब बरामद मिली. थाना में बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >