तेज आंधी के साथ हुई बारिश दर्जनों पेड़ हुए धराशायी

तुर्की मोड़ व देवासी मोड़ पर एक घंटे आवागमन अवरूद्ध कटोरिया : कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर शाम काले-घने बादल और तेज आंधी के साथ मौसम की पहली बारिश हुई. अचानक मौसम द्वारा ली गयी करवट से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली. क्षेत्र के किसानों के चेहरे […]

तुर्की मोड़ व देवासी मोड़ पर एक घंटे आवागमन अवरूद्ध

कटोरिया : कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर शाम काले-घने बादल और तेज आंधी के साथ मौसम की पहली बारिश हुई. अचानक मौसम द्वारा ली गयी करवट से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली. क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी मॉनसून के आगमन से खिल गये हैं.
इधर तेज आंधी की वजह से इलाके में दो दर्जन से भी अधिक पेड़ धराशायी हुए हैं. कई गरीबों की झोपड़ी भी आंधी ने उजाड़ दिये. कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर दर्दमारा से लेकर कोल्हुआ तक लगभग एक दर्जन जगहों पर पेड़ गिरे हुए हैं. तुर्की मोड़ एवं देवासी मोड़ के पास सड़क पर ही पेड़ गिरने से लगभग एक घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा. छोटी गाडि़यां तो किसी तरह से बगल से निकली, लेकिन बस व ट्रक जाम में फंसी रही. हालांकि आंधी की वजह से किसी भी प्रकार की अप्रिय समाचार नहीं मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >