24 घंटे में दुरुस्त करें अस्पताल की व्यवस्था

आदेश . सीएस ने रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश जिला सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.सीएस ने इसमें 24 घंटे के भीतर सुधार लाने को कहा. कटोरिया : सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. […]

आदेश . सीएस ने रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

जिला सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.सीएस ने इसमें 24 घंटे के भीतर सुधार लाने को कहा.
कटोरिया : सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीएस डा महतो ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को गुणवत्ता में सुधार हेतु कई दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने आउटडोर, इनडोर, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, जेनरल वार्ड, महिला वार्ड आदि का जायजा लिया. सीएस ने प्रसव कक्ष को सुसज्जित एवं ऑपरेशन थियेटर के सभी उपकरणों व दवाईयों को व्यवस्थित ढंग से रखने रखने का सख्त निर्देश दिया. सीएस ने इसमें 24 घंटे के भीतर सुधार लाने को कहा.
जेनरल वार्ड का निरीक्षण करते हुए सीएस ने स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जरूरी पड़ने पर बिछावन, गद्दे एवं चादर हेतु जिला मुख्यालय मांग-पत्र भेज कर मंगवा लें. इससे पहले सिविल सर्जन ने एएनएम की बैठक में भी भाग लिया. सभी एएनएम को टीकाकरण एवं ड्यू लिस्ट के विषय में सख्त हिदायत दी. टीकाकरण के मौजूदा लक्ष्य 90 प्रतिशत को और उपर ले जाने का निर्देश दिया.
सीएस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बताया कि क्षेत्र में जागरूकता फैलाकर ऐसे जो भी लोग हैं, जिन्हें नशे की आदत है तथा शराब नहीं मिलने के कारण किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, उसे अस्पताल लाया जाय. ताकि उसका काउंसिलिंग तथा ईलाज किया जा सके. सीएस ने बताया कि जिले में ईलाज हेतु यूनिकट की स्थापना हुई है.
जहां रोगियों को रखकर समुचित इलाज किया जाता है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, चिकित्सक डा दीपक भगत, डा नरेश प्रसाद, डा एसडी मंडल, डा विनोद कुमार, एकाउंटेंट संदीप आनंद, केयर इंडिया के मो राजा, लिपिक रोहित कुमार, स्वास्थ्यकर्मी जमाल अहमद, उदय वर्मा, रामनरेश भगत, जिला कार्यालय के लिपिक अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >