दुखद. महेशाडीह, जगतपुर व ढाकामोड़ के पास हुई घटना
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक जख्मी हो गये.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महेशाडीह हवाई अड्डा के समीप, जगतपुर व ढाकामोड़ के पास बाइक सवार जख्मी हुए हैं.
बांका : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशाडीह हवाई अड्डा के समीप गुरुवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार महेशाडीह गांव निवासी पांडव कुमार अपने बाइक को लेकर मार्केट के काम से घर से निकला था. जो हवाई अड्डा के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया. इसकी जानकारी परिजन को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया जहां उपचार किया गया.
दूसरी घटना शहर के जगतपुर मुहल्ला के समीप गुरुवार को मोटर साइकिल के टक्कर से त्रिदेव कुमार जख्मी हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. वहीं बांका ढाकामोड़ मार्ग शंकरपुर गांव के समीप गुरुवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी.
जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर दो-दो व्यक्ति सवार थे. एक बांका से ढाकामोड़ व दूसरा ढाकामोड़ से बांका की ओर जा रहे थे. दोनों बाइक जैसे ही शंकरपुर गांव के समीप पहुंचा की सड़क पर बने गड्डा को बचाने में दोनों बाइक में टक्कर हो गया. इस पर सवार सभी लोग बीच सड़क पर फेंका गये
. जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जबकि दो को मामूली रुप से चोट आयी है. स्थानीय लोगों के मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए शहर के निजी चिकित्सक के यहां लाया. दोनों जख्मी रजौन थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं. वो शादी में शामिल होने के लिए कटोरिया जा रहे थे.
