बांका: जिलाधिकारी बी कार्तिकेय के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को 204 फरियादी ने न्याय की गुहार लगायी. मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे. जनता दरबार में आंगनबाड़ी, मनरेगा, सहायिका-सेविका, वृद्धा पेंशन सहित अन्य मामले आये. इधर आरएमके उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने गुरुवार को समाहरणालय में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा किया. उनलोगों का आरोप था कि पहले से जानकारी नहीं दी गयी, अब छात्रवृत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है. उधर जनता दरबार में बाराहाट के घोषपुर गांव के दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन देते हुए कहा कि डीलर द्वारा अक्तूबर एवं नवंबर माह का गेहूं एवं चावल नहीं दिया गया है. ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. वहीं चांदन प्रखंड के टहकनी के राजु कुमार यादव ने आवेदन देते हुए जमीन की जमाबंदी में नाम नहीं दर्ज करने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि सीओ आवेदन 10 अप्रैल को दिया गया था. आज तक कार्रवाई नहीं हुई. वहीं बेलहर के बलिया मौजा के तहत कांवरिया पथ में बनने को लेकर ग्रामीणों ने क हा कि पूर्व में भी कांवरिया के गुजरने के लिए ऊपरी पुल का निर्माण किया जा चुका है. कहा कि शायद वर्षा के मौसम में पुल से पानी प्रवाहित होता रहता है. उस पानी से किसानों को खरीफ फसल को उगाने में सहूलियत होती है. ग्रामीणों ने डीएम से सही निर्णय लेने की बातें कही, ताकि ग्रामीणों क ो कोई परेशानी नहीं हो. वहीं रजाैन दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य अनिल रजक ने आवेदन देते हुए कहा कि सरकार के तरफ से भूमिहीन महादलित परिवार को तीन डिसमिल जमीन देने की बात कहीं गयी. मैं खुद भूमिहीन हूं, मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. रजाैन सीओ द्वारा सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर जिला भेजने के बाद भी आज तक जमीन नहीं मुहैया करायी गयी है. उन्होंने जमीन मुहैया क राने की गुहार लगायी.
आरएमके के छात्रों ने किया हंगामा
बांका: जिलाधिकारी बी कार्तिकेय के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को 204 फरियादी ने न्याय की गुहार लगायी. मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे. जनता दरबार में आंगनबाड़ी, मनरेगा, सहायिका-सेविका, वृद्धा पेंशन सहित अन्य मामले आये. इधर आरएमके उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने गुरुवार को समाहरणालय में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा […]
