बांका: इंस्पेक्टर अनिल नाथ चोपड़ा पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप एक अल्पसंख्यक महिला ने लगाया है. स्थानीय समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय के एसपी वेशम में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में अमरपुर थाना क्षेत्र की रेहाना खातून ने लगाया है. जनता दरबार में उपस्थित एसपी पुष्कर आनंद के समक्ष अमरपुर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव की अयूब खां की बेगम रेहाना खातून ने आरोप लगाया है कि अमरपुर थाना कांड संख्या 344/ 2013 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस उसके घर पर गयी थी. जिसमें थाना प्रभारी अमरपुर व इंस्पेक्टर बांका दोनों थे. उसके गांव के ही सरपंच शमीन सिद्धिकी से मिल कर वापस आने के बाद उन्हें दूसरे दिन थाने पर बुलाये. दो-दो बार थाने आने के बाद जब पुन: अमरपुर थाने पर गयी तो वहां इस्पेक्टर साहब हमारे पंचायत के सरपंच के साथ बैठे थे. जब उनसे अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पूछी तो थानाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर साहब के समक्ष कहा कि जब तक 20 हजार रुपये नगद नहीं दोगी तब तक कोई गिरफ्तार नहीं होगी. पैसे नहीं देने पर सभी अभियुक्त को जमानत देकर मामले को रफा दफा करेंगे. पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. जब इस संबंध में अमरपुर के थानाध्यक्ष से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद कार्रवाई की जाती है. अधिकारियों के आदेश के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी की जायेगी. पीड़िता के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
थानाध्यक्ष मांग रहे 20 हजार
बांका: इंस्पेक्टर अनिल नाथ चोपड़ा पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप एक अल्पसंख्यक महिला ने लगाया है. स्थानीय समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय के एसपी वेशम में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में अमरपुर थाना क्षेत्र की रेहाना खातून ने लगाया है. जनता दरबार में उपस्थित एसपी पुष्कर आनंद के समक्ष अमरपुर थाना क्षेत्र के […]
