खिलाड़ियों का हुआ चयन

वॉलीबॉल खिलाड़ी 11 को जायेगें छपरा बांका: छपरा में आयोजित होने वाली अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले की टीम का शुक्रवार को ओपन ट्रायल के तहत खिलाड़ियों का चयन एसएस बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. चयन शिविर क ा उदघाटन एसएस बालिका के प्रधानाध्यापक रामेश्वर हरिजन ने किया. वहीं […]

वॉलीबॉल खिलाड़ी 11 को जायेगें छपरा

बांका: छपरा में आयोजित होने वाली अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले की टीम का शुक्रवार को ओपन ट्रायल के तहत खिलाड़ियों का चयन एसएस बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. चयन शिविर क ा उदघाटन एसएस बालिका के प्रधानाध्यापक रामेश्वर हरिजन ने किया. वहीं बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष मनोज यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दिया. इस शिविर में 20 महिला एवं 30 पुरुष ने हिस्सा लिया. टीम 11 दिसंबर को छपरा के लिए रवाना होगी.

इनका हुआ चयन

चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में मौसम कु मार(कप्तान), राहुल कुमार, प्रेम प्रकाश, हिमांशु कुमार, रवि शंकर सिंह, चंदन कुमार, स्मिथ कुमार, तौफिक कुमार, ओंकार नाथ झा, सुमित कुमार झा पुरुष वर्ग के लिए प्रशिक्षक के रूप में रंजीत राय को चुना गया है. वहीं महिला वर्ग में श्रृष्टि कुमारी (कप्तान), वर्षा कुमारी, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, रश्मि कुमारी, रजनी कुमारी, मानसी कुमारी, पिंकी कुमारी, अंशु प्रभा वहीं महिला वर्ग के प्रशिक्षक के रूप में चंदन कुमार को चुना गया है. इस मौके पर दिवाकर झा, राम किशोर सिंह, विष्णु चक्रवर्ती, प्रदीप कुमार, शिव नारायण झा, हरिओम, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >