प्रशासन सहित दलीय नेताओं ने किया माल्यार्पण
बांका: नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी. सुबह से ही आंबेडकर चौंक स्थित प्रतिमा पर प्रशासनिक, विभिन्न दलों के राजनैतिक व गैर राजनैतिक लोगों ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर सभी ने उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया. बाबा साहब के पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसमें सभी ने कहा कि बाबा साहब आज भी प्रासंगिक हैं. यहां निरंजन कुमार सिंह, विनोदानंद सिंह, संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह आशु, अधिवक्ता हरि बल्लभ पंडित, मो आजम सईद, विनोद कुमार सिंह, सीमा राम राय उपस्थित थे. नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सह जिला समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मनीष कुमार घोष, निकेश कुमार सिंह,दिवाकर यादव, आनंद कृष्ण सिंह,गौरव सिंह,मो जलील ने डा आंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाया. एसडीओ शिव कुमार पंडित के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
विकास मित्र संघ के जिला अध्यक्ष मनमोहन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में परसुराम पारस, अंजु कुमारी,अनुपम कुमार दास,सपना भारती, रिंकी कुमारी, करण कुमार रजक,राजकुमार दास,जितेंद्र कुमार दास, विनय कुमार दास, मनोज तुरी, दिनेश हरिजन, नृपेंद्र कुमार दास, जनार्दन दास आदि भी उपस्थित हुए. मुख्य रूप से माल्यार्पण के बाद विकास मित्रों ने बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. लोजपा के जिलाध्यक्ष बेबी यादव के नेतृत्व में लोजपा के कार्यकर्ता ने भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए उन्हें देश का सच्च सपूत बताया. उन्होंने कहा कि वे सामाजिक सौहार्द के प्रतीक थे. वहीं प्रवक्ता विपिन सिंह, मो शहीम, रोशन कुमार, रवि शेखर झा,मनीष कुमार सिंह, नूरजहां शहीदा, विक्रम यादव, राजकुमार दास, दिलीप कुमार, विपिन कुमार सिंह, हीरा देवी उपस्थित थे.
सभी ने बारी-बारी से माल्यापर्ण किया. जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में डॉ आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संधर्ष करो, संगठित बनो. भाजपा के पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल के नेतृत्व में प्रतिमा को माला पहनाया गया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि दलितों के मसीहा थे डॉ भीम राव आंबेडकर. इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
