इंटर परीक्षा के नौवें दिन 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित

इंटर परीक्षा के नौवें दिन 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित

बांका. जिले के कुल 30 केंद्रों पर चल रही इंटर परीक्षा 9वां दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. गुरुवार को प्रथम पाली में कला व वाणिज्य संकाय के समाज शास्त्र व एकाउंटेंसी एवं दूसरी पाली में साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित हुई. प्रथम पाली के 1784 परीक्षार्थी में 1727 उपस्थित हुये, जबकि 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. दूसरी पाली में अनुपस्थिति शून्य रही. सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों के सघन जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया. 15 फरवरी को इंटर की परीक्षा समाप्त हो जायेगी. उधर मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा को लेकर कुल 35 केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >