मातृत्व जांच शिविर में 265 महिलाओं की हुई जांच

मातृत्व जांच शिविर में 265 महिलाओं की हुई जांच

धोरैया. सीएचसी धोरैया में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योति राजवार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के 265 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. इस दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त माताओं को गर्भावस्था के इलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई. शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल समेत गर्भस्त शिशु की गतिविधि को देखा गया.जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम,आयरन,पारासिटामोल व अन्य आवश्यक दवाइयां दी गई. बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि 10 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली 70 महिलाओं को जटिल प्रसव में चिन्हित किया गया, जिसमें 15 महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया. शिविर में डॉक्टर ज्योति राजवार, डा. मेनका कुमारी , डा. गजाला प्रवीण, डॉ दीपक डॉक्टर साजिद इजहार आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >