घटिया निर्माण को लेकर छात्रा ने किया बवाल

फोटो 27 बांका : 11 प्रदर्शन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के पीबीएस कॉलेज परिसर स्टेडियम व छात्रावास में बन रहे शौचालय के घटिया निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने संवेदक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि छात्रावास व स्टेडियम […]

फोटो 27 बांका : 11 प्रदर्शन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के पीबीएस कॉलेज परिसर स्टेडियम व छात्रावास में बन रहे शौचालय के घटिया निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने संवेदक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि छात्रावास व स्टेडियम का ज्यादातर उपयोग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाता है इसलिए किसी भी कीमत पर घटिया भवन का निर्माण नहीं होने देंगे. उनका कहना था निर्माण कार्य में जो ईंट का प्रयोग हो रहा है वो अत्यंत ही निम्न कोटि का है. वहीं कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि अगर आपत्ति के बावजूद भी निर्माण कार्य में सुधार नहीं लाया गया तो जल्द ही जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर वस्तु स्थिति की जानकारी देंगे. वहीं संवेदक उर्मिला देवी का कहना है कि एससी-एसटी छात्रावास में रह रहे छात्रों द्वारा लेबी की मांग की गयी थी. इसे पूरा नहीं करने पर उनके द्वारा तोड़-फोड़ किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि किसी के द्वारा अभी तक सूचना नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >