संशोधित खबर : आम लोगों के साथ करें सम्मान पूर्वक व्यवहार : डीएम

फोटो 26 बांका 21, 22 : बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी एव बैठक में उपस्थित कर्मी बांका: सरकार द्वारा चलाये जा रहे लोक संवेदना अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी साकेत कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में डीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों […]

फोटो 26 बांका 21, 22 : बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी एव बैठक में उपस्थित कर्मी बांका: सरकार द्वारा चलाये जा रहे लोक संवेदना अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी साकेत कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में डीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी सेवकों का मुख्य कर्तव्य लोक सेवा है. आम लोगों के साथ कर्मी व पदाधिकारी मित्रता के तरह व्यवहार करें ताकि किसी को कोई तकलीफ ना हो. साथ ही कहा कि कार्यालय में आये लोगों को शिष्टाचार के साथ बैठा कर उनके समस्या का निदान करें. सरकारी सेवकों द्वारा आगंतुकों व्यक्तियों एवं सभी जन प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय में सम्मान पूर्वक व्यवहार करने के लिए सरकार द्वारा लोक संवेदना अभियान चलाया गया है. वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी सम्मान पूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया. इस मौके पर सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >