जन-धन योजना के तहत विजया बैंक ने लगाया शिविर

धोरैया . प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत रविवार को प्रखंड के मकैता बबूरा पंचायत के मकैता गांव में विजया बैंक द्वारा शिविर लगाया गया. जानकारी देते हुए विजया बैंक बांका के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि शिविर में कुल 125 लोगों का बैंक खाता खोला गया. प्रबंधक ने बताया कि हरेक शनिवार […]

धोरैया . प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत रविवार को प्रखंड के मकैता बबूरा पंचायत के मकैता गांव में विजया बैंक द्वारा शिविर लगाया गया. जानकारी देते हुए विजया बैंक बांका के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि शिविर में कुल 125 लोगों का बैंक खाता खोला गया. प्रबंधक ने बताया कि हरेक शनिवार को बबूरा में शिविर लगाकर लाभुकों का बैंक खाता खोला जायेगा, ताकि अधिक-से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें. 23 एवं 24 दिसंबर को बृहत पैमाने पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर शिविर में बैंक कर्मी अमीत कुमार झा, शशि कुमार, बैंक मित्र सौरभ कुमार, गौरव कुमार, विरेन्द्र कुमार भारती, मुखिया मंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >