चौकीदार को जाति सूचक शब्द से किया संबोधितओपीध्यक्ष ने एएसआइ पर लगाया आरोपएसपी को दिया आवेदनएसपी ने दोनों अधिकारियों को दोषी होने की जतायी संभावना एसडीपीओ बेलहर को मामले की जांच का आदेश प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरस्थानीय खेसर ओपी में पदस्थापित एएसआइ भगवान सिंह ने ओपीध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद सिंह के परिजनों के साथ बदसलूकी की. इसका विरोध करने पर पहरे पर तैनात चौकीदार पंकज पासवान को जाति सूचक गाली देने के साथ साथ अभद्र व्यवहार भी किया. चौकीदार के आवेदन को ओपीध्यक्ष ने आलाधिकारी को भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम वो क्षेत्र में गश्ती के लिए निकले थे. इस दौरान एएसआइ भगवान सिंह ओपी परिसर में आया. मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार के साथ गलत व्यवहार करने लगा. पहरे पर तैनात चौकीदार ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी गलत व्यवहार किया. चौकीदार ने बताया कि एएसआइ नशे में रहते हैं. वह यहां करीब तीन साल से पदस्थापित हैं, जिस कारण वह यहां के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को तंग करते रहते हैं. शुक्रवार को भी वे नशे में थे और इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद चौकीदार के आवेदन पर स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन थानाध्यक्ष को दिया. आवेदन को थानाध्यक्ष ने आलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया. बोले एसपीएसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले में दोनों पदस्थापित अधिकारियों की गलती हो सकती है. एसडीपीओ बेलहर को मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
एएसआइ ने ओपीध्यक्ष के परिवार से की बदसलूकी
चौकीदार को जाति सूचक शब्द से किया संबोधितओपीध्यक्ष ने एएसआइ पर लगाया आरोपएसपी को दिया आवेदनएसपी ने दोनों अधिकारियों को दोषी होने की जतायी संभावना एसडीपीओ बेलहर को मामले की जांच का आदेश प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरस्थानीय खेसर ओपी में पदस्थापित एएसआइ भगवान सिंह ने ओपीध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद सिंह के परिजनों के साथ बदसलूकी की. इसका विरोध […]
