अमरपुर : जिला प्रशासन के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की दावा शुक्रवार को एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुआ. अमरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बनहारा में जब एमडीएम परोसा जा रहा था, तो एक बार फिर भोजन में क्रीड़ा निकलना. प्रशासन के हिदायत के बावजूद भी पूर्वांचल सेवा स्वयं केंद्र अमरपुर के द्वारा दी जाने वाली भोजन में कोई सुधार नहीं दिखा. भोजन देख कर छात्रों ने खाना खाने से इनकार कर दिया.
तुर्रा तो यह है कि जब प्रखंड मुख्यालय के परिसर में अवस्थित विद्यालय के मध्याह्न भोजन का यह हश्र है तो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चलने वाली मध्याह्न भोजन योजना का अंदाजा लगा सकते हंै. मालूम हो कि बुधवार को ही नगर पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बनहारा में में क्रीड़ा निकला था. जिसको लेकर जिले के कई वरीय पदाधिकारी ने इस दिशा में गुरुवार जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी. साथ भोजन निर्माण कर रहे जगहों को जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे, लेकिन जिला प्रशासन के सारी जांच व दिशा-निर्देश को एनजीओ के द्वारा धत्ता बताते हुए एक बार फिर मध्य विद्यालय बनहारा में क्रीड़ा युक्त भोजन परोस गया.
इस विद्यालय में कुल नामांकित छात्र 489 है. जिसमें 214 छात्र ही उपस्थित थे. उपस्थित छात्रों ने मध्याह्न भोजन करने से इंकार कर दिया. इस घटना की सूचना वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह को मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. विद्यालय के सीआरसीसी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी बीइओ को दे दी गयी है. लेकिन अब तक बीइओ नहीं आये है.
