फोटो: 5 बांका 1 एवं 2: मौके पर उपस्थित गणमान्य व एनएसएस की कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकापीबीएस कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया. इस कार्यक्रम के तहर कॉलेज के पास ही स्थित रामपुर गांव में कार्यक्रम का संचालन किया गया. समापन के दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया. मौके पर एनएसएस के स्वयं सेवकों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए, अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. मौके पर एनएसएस के प्रभारी डा राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विगत सात दिनों से एनएसएस ने जो सराहणीय कार्य किया है, वो काबिले तारीफ है. गोष्ठी में निरंजन कुमार, भोले शंकर, समरेश सिंह, अनुप कुमार सहित अन्य ने अपनी बातों को रखा. वहीं कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ सुवाश चंद्र सिंह, प्रो पवन कुमार सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रो बेला झा व विश्वजीत सिंह ने भी संबोधित किया. साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समन्वयक सांस्कृतिक एवं युवा विकास विभाग राम किशोर सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्राचार्य कौशल कुमार सिंह ने भी एनएसएस के स्वयं सेवकों से जनहित में कार्य करने की अपील की. रोबिन कुमार, कृष्णा कुमारी सहित दर्जनों स्वयं सेवक उपस्थित थे.
लोगों के हित में स्वयंसेवक कार्य करें
फोटो: 5 बांका 1 एवं 2: मौके पर उपस्थित गणमान्य व एनएसएस की कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकापीबीएस कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया. इस कार्यक्रम के तहर कॉलेज के पास ही स्थित रामपुर गांव में कार्यक्रम का संचालन किया गया. समापन के दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया, […]
