फोटो: 4 बांका 2: एसपी के जनता दरबार में लगी फरियादी की भीड़ -एसपी के जनता दरबार में 22 फरियादी ही आयेप्रतिनिधि, बांकाएसपी के जनता दरबार में गुरुवार को मात्र 22 फरियादी ही आये. जनता दरबार में ज्यादतर मामले कांड में गिरफ्तारी नहीं होने, मारपीट व जमीन विवाद के मामले आये. जनता दरबार में आये लोगों की फरियाद मुख्यालय डीएसपी पीएन उपाध्याय ने सुनी. अमरपुर के कोठिया गांव के संजय कु मार सिंह ने कहा कि उनका व उनके परिवार की जान खतरे में है. कभी भी किसी की हत्या हो सकती है. गांव के ही अभिमन्यु सिंह के अत्याचार के कारण परिवार का कोई भी सदस्य आत्महत्या कर सकता है. साथ ही उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह बहुत ही दबंग व्यक्ति हैं, जो हमेशा गलत काम के लिए जाना जाते हैं. इस पर मुख्यालय डीएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. वहीं बाराहाट के फुलहारा निवासी कैलाश दास ने आवेदन देते हुए कहा कि उसकी पत्नी कविता देवी सारा पैसा व गहना लेकर चंपत हो गयी है. इस पर उचित न्याय का भरोसा दिया गया.
साहब, मेरे परिवार की सुरक्षा कीजिए
फोटो: 4 बांका 2: एसपी के जनता दरबार में लगी फरियादी की भीड़ -एसपी के जनता दरबार में 22 फरियादी ही आयेप्रतिनिधि, बांकाएसपी के जनता दरबार में गुरुवार को मात्र 22 फरियादी ही आये. जनता दरबार में ज्यादतर मामले कांड में गिरफ्तारी नहीं होने, मारपीट व जमीन विवाद के मामले आये. जनता दरबार में आये […]
