पांचवें दिन 20 हजार 538 परीक्षार्थियों ने दी इंटर की परीक्षा

जिले के 33 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

बांका. जिले के 33 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रथम पाली में आइएससी के लिए रसायन शास्त्र एवं द्वितीय पाली में आइए व वोकेशनल के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई. प्रथम पाली में 9115 में से 9012 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 103 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 11 हजार 743 में से 11 हजार 526 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 217 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. अब नौ जनवरी को आइएससी व आइकॉम के लिए हिंदी एवं द्वितीय पाली में इतिहास, कृषि एवं ट्रेड पेपर की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा समाप्ति तक मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >