20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मातम

बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां 20 वर्षीय युवक संतोष कुमार मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां 20 वर्षीय युवक संतोष कुमार मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान फूलो मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, संतोष पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, मौत के सही कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन परिवार का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा. संतोष अविवाहित था और उसकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल चंद्र उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी थी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की भी बात सामने आई है. देर शाम परिजनों के द्वारा युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >