जनसुराज बदलाव रैली में 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे पटना

जनसुराज बदलाव रैली में 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे पटना

बांका. बिहार बदलाव रैली को लेकर वी – मार्ट स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को जनसुराज पार्टी की बैठक आयोजित हुई.बैठक में आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित बिहार बदलाव रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी .पार्टी नेताओं ने कहा सूबे की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है.नीतीश और लालू के शासन से जनता अब ऊब चुकी है.नये विकल्प के रूप में मौजूद जनसुराज पार्टी जन – जन की पंसद बनती जा रही है.पार्टी के सिद्धांतों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है. जनता ने सूबे के व्यवस्था परिवर्तन के लिए सामूहिक प्रयास कर बिहार बदलाव रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया है.इस बावत बताया गया कि बदलाव रैली को लेकर जिले से 15 हजार कार्यकर्ता पटना जायेंगे.इसके लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.खास कर पटना रैली में कार्यकताओं को ले जाने व लाने में कोई समस्या नहीं हो इसको लेकर विशेष रणनीति बनाई गयी.बैठक की अध्यक्षता चांदन प्रमुख सह पार्टी के जिलाध्यक्ष रविश कुमार ने किया.इस मौके पर जिला प्रभारी निशिकांत मंडल, जिप सदस्य सह राज्य कोर कमेटी के सदस्य सुजाता बैद्य, अभियान समिति सदस्य कृष्णदेव कुमार उर्फ ललन जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष रणवीर यादव, जिला सचिव मो. मेहराब, अरविंद ईश्वर, नगर परिषद अध्यक्ष काशीनाथ चौधरी,उपाध्यक्ष अनिता झा, जिला संगठन महासचिव सुमन कुमार पासवान,विनय कुमार सिंह, अष्टम कुमार, अधिकलाल मरांडी,कुणाल, प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, सुमन कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >