झपट्टमारों ने सीएसपी संचालक से दो लाख लूटे

रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के टेकनी के समीप सोमवार को सीएसपी संचालक से एक बाइक पर सवार तीन झपटमारों ने करीब दो लाख रुपये लूट लिये. सिंहनान गांव निवासी सीएसपी संचालक चित्तरंजन कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत की है. बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक इलाहाबाद बैंक रजौन से तीन […]

रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के टेकनी के समीप सोमवार को सीएसपी संचालक से एक बाइक पर सवार तीन झपटमारों ने करीब दो लाख रुपये लूट लिये. सिंहनान गांव निवासी सीएसपी संचालक चित्तरंजन कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत की है.

बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक इलाहाबाद बैंक रजौन से तीन लाख 48 हजार रुपये की निकासी कर वापस मोटरसाइकिल से सिंहनान जा रहे थे. एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन झपटमारों ने पीछा कर ओवरटेक किया और दो लाख रूपये से भरा थैला लेकर भाग निकले.
सीएसपी संचालक ने दो लाख रुपये थैला में रखे थे और बाकी रुपये जेब में रखे थे. पैकेट में रखा रुपया बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही रजौन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >