महागठबंधन के कुछ बेल पर, तो कुछ जेल में - राजनाथ

पूर्णिया/बांका : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा मजबूत हाथों में है. हम किसी भी कीमत देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को चोट नहीं आने देंगे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अब कांग्रेस का समय लद चुका है. अब बारी है दो टूक फैसले की. […]

पूर्णिया/बांका : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा मजबूत हाथों में है. हम किसी भी कीमत देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को चोट नहीं आने देंगे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अब कांग्रेस का समय लद चुका है.

अब बारी है दो टूक फैसले की. महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्हाेंने कहा कि कुछ लोग बेल पर हैं और कुछ लोग जेल में हैं. जेल से ही महागठबंधन बना लिया. गृह मंत्री श्री सिंह बुधवार को धमदाहा में पूर्णिया सीट से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार व शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में बांका लोस क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी कर कमाल का काम किया है. शराबबंदी के बावजूद उन्होंने वित्तीय प्रबंधन को ठीक रखना उनके कुशल कार्यकौशल को दर्शाता है. इनके ऊपर भ्रष्टाचार के एक भी दाग नहीं है. उन्होंने कहा कि अगले 2030 तक दुनिया के तीन बड़े देश रूस, अमेरिका और चीन में से किसी एक को पीछे छोड़ टॉप-3 की कतार में भारत खड़ा हो जायेगा.
सभा के दौरान गृहमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि के नाम गिनाये. उन्होने भाजपा के संकल्प पत्र में लिये गये संकल्पों को भी वोटरों के सामने रखा.
देश में पीएम मोदी की हवा नहीं, चल रही है तूफान
गृह मंत्री ने पाकिस्तान पर हमलावार होते हुए कहा कि जिंदगी में दोस्त बदल जाते हैं, पर पड़ोसी नहीं. आज हमारी शक्ति जल, थल व वायु में मजबूत हो चुकी है. अगर हमारे मुल्क को कोई छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >