बस से 125 लीटर बीयर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

प्रखंड के भलजोर चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है.

भलजोर चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बौंसी. प्रखंड के भलजोर चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. जांच के दौरान दुमका से भागलपुर जा रही एक बस से भारी मात्रा में बीयर बरामद की गयी. मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. आबकारी विभाग के एएसआई संजय पासवान ने बताया कि नियमित जांच अभियान के तहत बस की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान बस से 500 एमएल के 250 बीयर कैन बरामद किए गये. जब्त बीयर की कुल मात्रा करीब 125 लीटर आंकी गई है. मामले में झारखंड के दुमका निवासी तस्कर रहमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर भलजोर चेक पोस्ट पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बिहार में प्रवेश करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों, बसों और मोटरसाइकिलों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. इस अभियान में विकास कुमार यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, सजन पासवान सहित आबकारी विभाग के कई जवान मौजूद रहे. भारी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >