नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पहले बनाया बंधक और फिर...

बांका:बिहारकेबांका में जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाया. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उनकी बड़ी मां कमरे के अंदर गयी तो घटना को देख हैरान रह गयी. हल्ला करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुष्कर्मी पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. […]

बांका:बिहारकेबांका में जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाया. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उनकी बड़ी मां कमरे के अंदर गयी तो घटना को देख हैरान रह गयी. हल्ला करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुष्कर्मी पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सोमवार दिन के करीब 12 बजे पिता घर आये और पुत्री से मां के बारे में पूछताछ की. जिस पर पुत्री ने कहा कि मां कपड़ा धोने नदी गयी है. इसके बाद पिता उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. इसका विरोध करते हुए जब पुत्री ने हल्ला किया तो बगल में मौजूद बड़ी मां दौड़ी आयी और पिता को दुष्कर्म करते देख उसने शोर मचाया. हल्ला सुनकर काफी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गये. लोगों ने पिता को पकड़ कर मारपीट करते हुए घंटों बंधक बना कर रखा.

इसी बीच मामले की सूचना स्थानीय थाने को मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर थाना लिया. थानाध्यक्ष ने पीड़िता व आरोपित पिता को महिला थाना बांका भेज दिया. महिला थाने में नाबालिग के बयान पर पिता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपित पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बांका अस्पताल के बाद भागलपुर अस्पताल भेज दिया है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाई करेगी.

ये भी पढ़ें… नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में नहर किनारे फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >