कुर्बानी के लिए हाट में 12 से 35 हजार तक बिके बकरे

बौंसी के महराणा हाट, बांका के समुखियामोड़ हाट, अमरपुर व कटोरिया सहित अन्य हाट व बाजारों में बकरे की खरीदारी को लेकर भीड़ जमी रही. अल्पसंख्यक समुदया के लोग इन हाटों में वजनदार व अच्छी कदकाठी के बकरे की खरीदारी में जु

बांका. बाजार में इन दिनों मंहगाई का असर है, जो ईद-उल-अजहा बकरीद में भी देखने का मिल रहा है. बांका के बाजार में इन दिनों देशी व ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरों की मांग देखी गयी. बाजार में इसकी कीमत 12 हजार से लेकर 35 हजार के बीच रही. जो पिछले साल के मुकाबले में इस बार 15 प्रतिशत से अधिक उछाल रही. बौंसी के महराणा हाट, बांका के समुखियामोड़ हाट, अमरपुर व कटोरिया सहित अन्य हाट व बाजारों में बकरे की खरीदारी को लेकर भीड़ जमी रही. अल्पसंख्यक समुदया के लोग इन हाटों में वजनदार व अच्छी कदकाठी के बकरे की खरीदारी में जुटे रहे. मालूम हो कि इस बार जिले में 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. जिसको लेकर बाजारों में चहल पहल रही. मालूम हो कि इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार बेहद खास माना जाता है. इस दिन कुर्बानी का विशेष महत्व होता है. B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >