कल से 12 दिवसीय तैराकी प्रशिक्षण शुरु

कल से 12 दिवसीय तैराकी प्रशिक्षण शुरु

फुल्लीडुमर. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के आदेश पर प्रखंड क्षेत्र में तैराकी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस संबंध में नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताय�� कि 6 से 18 वर्ष के बालकों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण 9 जून से 7 अगस्त तक पांच चरणों में चिन्हित स्थलों पर सुरक्षित प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दिया जायेगा. उक्त प्रशिक्षण फुल्लीडुमर अंचल क्षेत्र के मध्यागिरी डैम में दिया जायेगा. प्रशिक्षण में शंभुगंज प्रखंड से मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार सिंह, फुल्लीडुमर प्रखंड से राम बच्चन राय, कटोरिया प्रखंड से भास्कर चौधरी, बांका प्रखंड से सुरेश कुमार, चांदन प्रखंड से कुंदन कुमार रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >