बालू लदा ट्रैक्टर जब्त चालक गया जेल
धोरैया : थाना क्षेत्र के गचिया मोड़ के समीप शनिवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर को थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर पुअनि दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ मिल कर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को एक ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदे होने की सूचना मिली थी, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. ट्रैक्टर चालक सुमन महतो पिता रामलाल महतो ग्राम महेशपुर थाना सन्हौला जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.
