पिकअप से 1160 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कुमरी गांव के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर ले जा रहे 49 कार्टून में 1160 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के कुमरी गांव के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर ले जा रहे 49 कार्टून में 1160 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया. साथ ही वाहन चला रहे चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में सअनि हरेराम यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि रात्रि गश्ती में प्रभारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने सूचना दिया गया कि दुमका की ओर से एक सफेद रंग के पिकअप वाहन पर अंग्रेजी शराब लेकर बेलहर की ओर आ रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए बेलहर दुमका रोड तीन पहिया के पास वाहन जांच करने लगा. उसी क्रम में एक सफेद पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार से भागने लगा. जिसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गयी. उसके बाद वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर पिकअप वाहन का पीछा करते हुए कुमरी गांव के पास पकड़ा गया. जहां वाहन से एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाते हुए झाड़ी की ओर निकलकर भाग गया. वहीं चालक जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही साथ वाहन की जांच करने पर वाहन में 39 कार्टून में करीब 1160 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया. इसमें कुल 435 लीटर शराब थी. सभी शराब को जब्त कर व चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. चालक को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >