कराटे प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागियों ने लिया भाग, मिला प्रशस्ति पत्र व मेडल

शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ.

बांका. शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ. प्रशिक्षक निलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न श्रेणी के इस मैच में निशु अंजली भारती, नीलम, प्रशंसा, सरस्वती, अनिषा, देवांशी, दीपिका, मुस्कान, साक्षी, श्रुति, रोशनाई सरिता, आयांश, अर्पित, रानी, खुशबू, तारा, पार्वती, चांदनी, आनवी ऐंजल, प्रियांशु, अर्पूवा, आंचल, जूही, राखी, अभिज्ञान, सक्षम राज सहित अन्य ने बेहतर प्रदर्शन किया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व आईटी मैनेजर प्रमोद कुमार ने बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र और मेडल वितरित किया. साथ ही जिला से लेकर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी. कहा कि शिक्षा के साथ विभिन्न कलाओं की जानकारी मनुष्य को निखारता है. इसके सदुपयोग से समाज की भलाई होगी. निर्णायक की भूमिका शक्ति सुमन, फरदीन, अनिषा, शोहरत जफर, रितेश ंकुमार सिंह, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार व दिवेश आनंद ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >