कुरावा के 11 भूमिहीन परिवारों को मिली अपनी जमीन, आवास निर्माण का रास्ता प्रशस्त

बांका के कटोरिया में 11 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमल जमीन का बंदोबस्त प्रमाण-पत्र मिला। अब इन परिवारों के लिए आवास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

-बीडीओ, सीओ व बीइओ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया बंदोबस्त प्रमाण-पत्रफोटो : 9 बीएएन 110 लाभुक को कागजात सौंपते अधिकारीकटोरिया (बांका). डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कटोरिया प्रखंड की हडहार पंचायत के कुरावा गांव के 11 भूमिहीन परिवारों को गुरुवार को बड़ी सौगात मिली. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक लाभुक को तीन-तीन डिसमल भूमि का बंदोबश्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

सौंपा गया जमीन का पट्टाबीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी एवं बीईओ मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से लाभुकों को भूमि पट्टा सौंपते हुए कहा कि इस पहल से न केवल भूमिहीन परिवारों को स्थायी आश्रय का आधार मिलेगा, बल्कि वे अब अपनी बंदोबश्त की गई भूमि पर आवास का निर्माण भी कर सकेंगे. लाभुकों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा की नई शुरुआत बताया. कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak kumar choudhary

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >