बीएसएनएल टावर से 48 बैटरियों की चोरी

बेलहर : नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी पंचायत के गेरुवा गांव में नवनिर्मित बीएसएनएल टावर से अपराधियों ने मंगलवार की रात सभी 48 बैटरियों की चोरी कर ली है. बीएसएनएल टावर पर अपराधियों के द्वारा लगातार किये जा रहे घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे क्षेत्र की जनता के साथ पुलिस की भी […]

बेलहर : नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी पंचायत के गेरुवा गांव में नवनिर्मित बीएसएनएल टावर से अपराधियों ने मंगलवार की रात सभी 48 बैटरियों की चोरी कर ली है. बीएसएनएल टावर पर अपराधियों के द्वारा लगातार किये जा रहे घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे क्षेत्र की जनता के साथ पुलिस की भी चैन उड़ गयी है. 24 दिन पूर्व 28 अगस्त को भी इसी पंचायत के सरदारा गांव में अपराधियों ने बीएसएनएल टावर में लगे सभी सोलर प्लेट को चूर कर क्षतिग्रस्त कर दिया था

तथा टावर के गार्ड के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग की गयी थी. वहीं लगभग दो माह पूर्व इसी पंचायत के बगधसबा बीएसएनएल टावर से दो सोलर प्लेट की चोरी कर ली गयी थी. इस तरह अपराधियों द्वारा बीएसएनएल टावर को निशाना बनाकर हर क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सरकारी व्यवस्था को ध्वस्त कर सरकारी संपत्ति को लूटा जा रहा है. जानकारी के अनुसार रात्रि में लगभग चार-पांच अपराधियों ने एक बोलेरो एवं एक पिकअप वाहन लगाकर बीएसएनएल टावर में लगे 48 बैटरी खोल कर पिकअप वाहन पर लोड कर चले गये. हालांकि बैटरी को खोलते ही बीएसएनएल टावर के अधिकारियों को वहां का सर्वर डाउन होने का सिग्नल मिलने लगा.

जिसके बाद अधिकारी ने टावर के गार्ड विजय यादव को फोन कर पूछा कि सर्वर डाउन हो रहा है आप कहां हैं. उसने बोला कि हम टावर के पास ही हैं. फिर अधिकारी ने बोला कि टावर की बैटरी खोली जा रही है. तब उसने कहा कि चाबी घर से लाकर देखते हैं. जब तक घर से चाबी लाकर टावर खोलने जाता वैसे ही गार्ड का फोन बंद हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा मौके पर छानबीन कर क्षेत्र में कई जगह छापामारी की गयी. घटना के संबंध में गार्ड विजय यादव से पूछताछ की जा रही है.

समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकिशोर सिंह ने घटना को स्थानीय अपराधियों के द्वारा किये जाने की आशंका जतायी है. साथ ही उन्होंने बहुत जल्द मामले का उद‍्भेदन कर लेने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >