शराब के नशे में धुत दो गिरफ्तार

बांका : समुखिया मोड़ स्थित लाइन होटल से दो व्यक्ति को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ निवासी मनोज कुमार यादव एवं राधेश्याम यादव लाइन होटल में शराब पीकर हंगामा कर रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना को दी. जिसके […]

बांका : समुखिया मोड़ स्थित लाइन होटल से दो व्यक्ति को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ निवासी मनोज कुमार यादव एवं राधेश्याम यादव लाइन होटल में शराब पीकर हंगामा कर रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना को दी. जिसके बाद उक्त दोनों शराबी को होटल से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का मेडिकल जांच कराया गया तो दोनों गिरफ्तार व्यक्ति के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पायी गयी. जिसके बाद मद्य निषेध अभियान के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >