पिस्टल के साथ दो धराये

कटोरिया : सूइया पुलिस व एसएसबी ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सोमवार को धवाना मोड़ के निकट से पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी की पहचान आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दहीवारा गांव के बैकुंठ यादव के पुत्र श्रीकांत यादव व रोहित यादव के रूप में हुई […]

कटोरिया : सूइया पुलिस व एसएसबी ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सोमवार को धवाना मोड़ के निकट से पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी की पहचान आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दहीवारा गांव के बैकुंठ यादव के पुत्र श्रीकांत यादव व रोहित यादव के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधी सहोदर भाई हैं, जो किसी की हत्या करने की योजना बना कर धवाना मोड़ के समीप पहुंचे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूइया थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अपूर्व आदित्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एसएसबी जवानों के साथ एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे. इसी दौरान धवाना मोड़ पर श्रीकांत यादव व रोहित यादव संदिग्ध अवस्था में दिखे. पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे. खदेड़ कर पकड़ने के बाद जब तलाशी ली गयी, तो 9एमएम का एक ऑटोमेटिक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >