अमरपुर : मृतका के पति ने बताया है कि गुरुवार की दोपहर उनकी पत्नी झुना देवी घास काटने बहियार गयी थी. वह अपने खेत के मेढ़ पर से ज्यादा दूर तक घास काट लिया था. इसी बात को लेकर आरोपित महिला अनिता देवी ने उनके साथ गालीगलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगी और देखते ही देखते आरोपित महिला के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल महिला को पहले थाना लाया.
जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर भेज दिया. जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पुलिस ने जख्मी महिला के बयान को दर्ज किया. बाद में चिकित्सक ने महिला की स्थिति बिगड़ता देख भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी.
