बांका : सदर अस्पताल परिसर से शुक्रवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अमरपुर थाना क्षेत्र के मालदेवचक गांव निवासी राजकिशोर कुमार सिंह सदर अस्पताल बांका में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत है. शुक्रवार को वे अपनी बाइक को इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़ी कर अस्पताल के अंदर प्रवेश कर गये. कुछ देर के बाद जब वे वापस लौटे तो देखा की उनका बाइक गायब था. इसके बाद उसने आस-पास के लोगों से बाइक के बारे में पूछताछ की.
लेकिन बाइक का कुछ भी अतापता नही चल सका. इसको लेकर पीड़ित ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामले का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. जबकि इसके पूर्व भी अस्पताल परिसर के कई बाइक की चोरी हो चुकी है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है. इसके अलावा शहर से भी हाल के दिनों में कई बाइक की चोरी की घटना घटा चुकी है. जिसका पता लगाने में स्थानीय पुलिस विफल साबित हो रही है.
