एसडी मंडल बने नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

मरीजों से अवैध वसूली करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया के नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने कार्यभार संभाल लिया है. प्रभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आउट-डोर, इनडोर, प्रसव कक्ष, ड्रेसिंग रूम आदि का जायजा लिया. फिर वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल द्वारा मिल रही सुविधाओं […]

मरीजों से अवैध वसूली करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया के नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने कार्यभार संभाल लिया है. प्रभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आउट-डोर, इनडोर, प्रसव कक्ष, ड्रेसिंग रूम आदि का जायजा लिया. फिर वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल द्वारा मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ भी की. विशेष कर महिला वार्ड में भर्ती प्रसूताओं व उनके मरीजों से खाना व नास्ता की जानकारी ली. उन्होंने एक-एक कर सभी प्रसूताओं से अवैध वसूली के बारे में भी गहनतापूर्वक पूछताछ की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने कहा कि प्रसव या किसी अन्य सेवाओं के लिये भी यदि मरीजों या उनके परिजनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली, तो संबंधित एएनएम या स्वास्थ्यकर्मियों के विरूद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आगामी 16 सितंबर शनिवार को सभी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों की एक बैठक भी बुलायी गयी है. जिसमें कई अहम निर्देश दिये जायेंगे. अस्पताल का निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, डा रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि गत 11 सितंबर को अस्पताल से एंबुलैंस नहीं मिलने के कारण तालाब में डूबे मृत बालक के शव को बाइक द्वारा 23 किलोमीटर दूर कालीगढ़ी-घुठिया गांव ले जाया गया था. इस संबंध में प्रभात-खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के निर्देश पर सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल को पद से विमुक्त करते हुए डा एसडी मंडल को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कमान सौंपी गयी है.
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम की बैठक में नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल व स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी ने भाग लिया. बैठक से लौटने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि अस्पताल में सभी मरीजों को ससमय सभी सुविधाएं व सेवाएं मुहैया करायी जायेगी. अस्पताल के प्रबंधन से मरीजों को किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिले, इसका भरपूर ख्याल रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >