कार की ठोकर से टाटा मैजिक चालक की मौत

बेलहर/कटोरिया : कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर सूइया थाना अंतर्गत लेटवा मोड़ पर सड़क किनारे मरम्मत करा रहे एक टाटा मैजिक गाड़ी में सामने से आ रही अनियंत्रित नैनो कार ने ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक पलट कर सड़क किनारे के गड्ढे में चली गयी. इस हादसे में दोनों वाहनों […]

बेलहर/कटोरिया : कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर सूइया थाना अंतर्गत लेटवा मोड़ पर सड़क किनारे मरम्मत करा रहे एक टाटा मैजिक गाड़ी में सामने से आ रही अनियंत्रित नैनो कार ने ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक पलट कर सड़क किनारे के गड्ढे में चली गयी. इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालकों को संग्रामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया.

जहां इलाज के दौरान टाटा मैजिक के चालक अनुग्रह पासवान (40वर्ष) ग्राम बिलो थाना शेखपुरा की मौत हो गयी. जबकि नैनो कार चालक नसीम अहमद को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया. चालक की मौत के बाद टाटा मैजिक गाड़ी पर सवार श्रद्धालु अस्पताल परिसर में ही हंगामा करने लगे और नैनो कार के जख्मी चालक को बाहर ले जाने से भी रोकने लगे. सूचना के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, इसके बाद जख्मी चालक को इलाज के लिये बाहर ले जाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा के बिलो गांव से श्रद्धालुओं का एक दल सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना के लिये बाबाधाम जा रहे थे.

लेटवा मोड़ पर गाड़ी खराब हो जाने के बाद उसकी मिस्त्री द्वारा मरम्मत करायी जा रही थी. इसी बीच बोकारो के बाटा गली निवासी नसीम अहमद व उसके पिता निसार अहमद नैनो कार द्वारा रिश्तेदार के घर हवेली खड़गपुर जा रहे थे. नैनो कार चालक ने मोड़ पर संतुलन खोकर टाटा मैजिक में टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >