उपप्रमुख व पर्यवेक्षक में मारपीट
धोरैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख के कार्यालय वेश्म में बुधवार की दोपहर उस समय स्थिति अजीबोगरीब हो गयी जब प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर उपप्रमुख बलजीत सिंह व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक रवींद्र कुमार मंडल आपस में ही भिड़ गये. दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गयी. दोनों के […]
धोरैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख के कार्यालय वेश्म में बुधवार की दोपहर उस समय स्थिति अजीबोगरीब हो गयी जब प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर उपप्रमुख बलजीत सिंह व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक रवींद्र कुमार मंडल आपस में ही भिड़ गये. दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गयी.
दोनों के बीच कुछ देर तक मारपीट व हाथापाई का दौर चलने के बाद प्रखंड कार्यालय का माहौल गर्म रहा. देर शाम तक मामले को शांत करने के लिये क्षेत्र के कई पंचायत जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी सक्रिय रहे. जानकारी के अनुसार प्रखंड के जयपुर पंचायत के रहमानडीह गांव के एक लाभुक की शिकायत पर उपप्रमुख ने उक्त पर्यवेक्षक को बुलाकर इसकी पूछताछ की. आवास योजना में पंचायत के आवास सहायक द्वारा घूस मांगे जाने की सूचना पर पर्यवेक्षक से उपप्रमुख ने सूची मांगा.
उपप्रमुख ने बताया कि सूची मांगे जाने पर पर्यवेक्षक ने सूची देने से इनकार कर दिया तथा उनके साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग कर हाथापाई करते हुये मारपीट पर उतारु हो गया. इधर, पर्यवेक्षक रवींद्र मंडल ने बताया कि उपप्रमुख ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर उसके साथ मारपीट की. सूचना पर धोरैया थाना के एसआइ कृष्णकांत यादव सदलबल के साथ प्रखंड परिसर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने पर्यवेक्षक को अपनी अभिरक्षा में थाना ले गयी. बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त वे नहीं थे. घटना कैसे व किस बात को लेकर हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि स्थिति सामान्य है.