बहेरा पंचायत दो अक्तूबर तक हो जायेगा ओडीएफ

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहेरा पंचायत को दो अक्तूबर तक ओडीएफ करने का संकल्प लिया गया है. इसको लेकर सोमवार को प्रखंड प्रशासन की टीम के द्वारा पंचायत क्षेत्र का दौरा कर आमजनों से शौचालय निर्माण करने की अपील की गयी है. बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य […]

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहेरा पंचायत को दो अक्तूबर तक ओडीएफ करने का संकल्प लिया गया है. इसको लेकर सोमवार को प्रखंड प्रशासन की टीम के द्वारा पंचायत क्षेत्र का दौरा कर आमजनों से शौचालय निर्माण करने की अपील की गयी है. बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय चक्काडीह में ग्रामीण महिलाओं के साथ एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में बीडीओ ने बताया कि पंचायत को ओडीएफ करने के लिए विकास मित्र और आवास सहायक की दो टीम बनायी गयी है. डाॅ भीम राव आंबेडकर एवं शहीद महेंद्र सिंह गोप की टीम में 22-22 लोग नामित किये गये हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पंचायत में करीब 1500 घर मौजूद है. जहां मात्र 10 प्रतिशत घरों में ही शौचालय है.

आगे से सभी घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाना है. मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए शौचालय निर्माण का संकल्प भी दिलाया. बीडीओ ने बताया कि टीम के द्वारा गांव में घर-घर जाकर शौचालय के लिए गड्ढा खोदने के काम को कराया जा रहा है. साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रात्रि में प्रोजेक्टर के माध्यम से शौचालय पर बनी फिल्म भी दिखायी जायेगी. बैठक में बीपीआरओ हिमांशु शेखर, जेएसएस प्रभात कुमार, को-ऑडिनेटर सुभाष सिंह, मुखिया श्रीकांत साह, शिक्षक नूतन देवी एवं सभी वार्ड के वार्ड सदस्य एवं भारी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >