अब नहीं चलेगी बहानेबाजी कवायद . मनरेगा कर्मियों की ऑनलाइन बनेगी हाजिरी

बांका : मनरेगा एवं इंदिरा आवास कर्मियों का वेतन सहित अन्य भत्ते का भुगतान ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के जरिये किया जायेगा. उपस्थिति विवरण ऑनलाइन दर्ज होने के पश्चात राज्य मुख्यालय से एक क्लिक में जिले के इंदिरा आवास एवं मनरेगा कर्मियों का निर्धारित वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. एचआरएमएस सॉफ्टवेयर से अवगत कराने […]

बांका : मनरेगा एवं इंदिरा आवास कर्मियों का वेतन सहित अन्य भत्ते का भुगतान ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के जरिये किया जायेगा. उपस्थिति विवरण ऑनलाइन दर्ज होने के पश्चात राज्य मुख्यालय से एक क्लिक में जिले के इंदिरा आवास एवं मनरेगा कर्मियों का निर्धारित वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.

एचआरएमएस सॉफ्टवेयर से अवगत कराने के लिए जल्द ही प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा. प्रशिक्षण कार्यशाला में सॉफ्टेवयर की संपूर्ण जानकारी दी जायेगी, ताकि प्रत्येक कर्मी सॉफ्टवेयर का आसानी से इस्तेमाल कर अपनी हाजिरी आसानी से दर्ज करा सकें. दरअसल, वेतन भुगतान में हो रही देरी व अन्य समस्याओं को समाप्त करने के लिए सरकार ने एचआरएमएस सॉफ्टवेयर को लांच किया है.

सॉफ्टवेयर क्रियान्वित होने से विभाग व विभागीय कर्मी को काफी लाभ पहुंचेगा. साथ ही कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता बनी रहेगी. जानकारी के मुताबिक द्वितीय चरण में इसी महीने जिले में प्रशिक्षण पूरा किया जायेगा.

कर्मियों की तैयार होगी आइडी
इंदिरा आवास योजना एवं मनरेगा के सभी कर्मियों को प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति बनानी होगी. उनके द्वारा बनायी गयी ऑनलाइन उपस्थिति को नियंत्री पदाधिकारी प्रत्येक 15 दिन पर विभागीय स्तर पर समीक्षा कर राज्य मुख्यालय को प्रतिवेदित करेंगे. कर्मियों के उपस्थिति को नियंत्री पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ही कर्मियों का वेतन भुगतान होगा. ऑनलाइन उपस्थिति बनने से क्षेत्र भ्रमण सहित अन्य कार्यों का बहाना अब नहीं चलेगा. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी संबंधित कर्मियों का सॉफ्टवेयर पर एक आइडी तैयार की जायेगी. इसका अलग-अलग पासवर्ड सभी कर्मियों के पास रहेगा. सॉफ्टवेयर पर हाजिरी बनाने के साथ ही कर्मी छुट्टी का आवेदन भी दर्ज कर सकते हैं.
एचआरएमएस सॉफ्टवेयर के तहत ही मनरेगा एवं इंदिरा आवास कर्मियों का वेतन भुगतान किया जायेगा. इसके लिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. कर्मियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इसकी मॉनीटरिंग की जायेगी.
प्रदीप कुमार, डीडीसी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >