अब अल्पावास गृह में संवरेगी अबला की जिंदगी
बांका : अब अबला की जिंगदी संवारने की पूरी जिम्मेदारी सूबे की सरकार ने उठा ली है. विभिन्न प्रकार के हिंसा से पीड़ित महिलाओं को रोटी, कपड़ा व मकान की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी. जी हां, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बांका में जल्द ही अल्पावास गृह का संचालन शुरू कर […]
बांका : अब अबला की जिंगदी संवारने की पूरी जिम्मेदारी सूबे की सरकार ने उठा ली है. विभिन्न प्रकार के हिंसा से पीड़ित महिलाओं को रोटी, कपड़ा व मकान की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी. जी हां, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बांका में जल्द ही अल्पावास गृह का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. प्रशासनिक स्तर से वार्ड नंबर आठ करहरिया स्थित निजी आवास का चयन कर लिया गया है. जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी कर केन्द्र को क्रियान्वित कर दिया जायेगा. डीएम कुंदन कुमार ने इस योजना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ सह कार्यक्रम पदाधिकारी को इसकी पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है.
डीएम ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा व बेहतर माहौल देने में प्रशासन तीव्र गति से काम कर रही है. जानकारी के मुताबिक अल्पावास गृह में घरेलु हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव गणन, दहेज अत्याचार सहित अन्य वजहों से प्रताड़ित महिलाओं को अल्पावास गृह में रखा जायेगा. गृह को महिला हेल्पलाइन से जोड़ दिया जाएगा. जिससे पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा के साथ कानूनी सहायता प्रदान की जायेगी.
मनोरंजन का भी साधन : अल्पवास गृह में पीड़ित महिलाओं को मानसिक रुप से स्वस्थ्य व सशक्त बनाया जाएगा. ताकि वह नीडर होकर अपनी हक की लड़ाई जारी रख सके. इसके लिए मनोरंजन का भी साधन उपलब्ध कराया जायेगा. जानकारी के मुताबिक अल्पावास गृह में लुडो, चेस, कैरमबोर्ड, ढोलक, हारमोनियम, पुस्तक, समाचार पत्र व टेलीविजन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करायी जायेगी.
स्थल का चयन करहरिया में बनेगा भवन
60 से 90 दिन तक अल्पवास गृह में रहेंगी पीड़िता
अल्पवास गृह में प्रारंभिक तौर पर 60-90 दिन तक महिलाओं को रखा जायेगा. विभाग की गठित समिति इसकी अनुशंसा प्रदान करेगी. पीड़ित महिलाओं को यहां सभी आधारभूत सुविधा मुहैया करायी जायेगी. जानकारी के मुताबिक प्रत्येक महिला के लिए अलग-अलग बेड, विछावन, चादर, तकिया, मच्छरदानी, थाली, कटोरा, गिलास के अलावा वस्त्र की व्यवस्था की जाएगी. वही पीड़ित बालिका के लिए पोशाक, भोजन, अल्पाहार व चाय व बच्चों के लिए दुध, नियमित चिकित्सी सुविधा, दवाई आदि उपलब्ध करायी जायेगी. अल्पावास गृह में कौशल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी. कई तरह की विद्याओं से निपुण बनाया जायेगा.
नारी शक्ति योजना के तहत होना है संचालन : एसडीओ
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत अल्पावास गृह का संचालन होना है. जिसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. जल्द ही सारी प्रक्रियाएं पूरी कर अल्पावास गृह का संचालन शुरू कर दिया जायेगा.
पूनम कुमार, एसडीओ, बांका